कोलंबिया की जनता ने हाल ही में फार्क विद्रोहियों और सरकार के बीच के ऐतिहासिक शांति समझौते को खारिज कर दिया.
दोनों के बीच समझौता तो दरअसल पहले ही हो चुका था लेकिन जनमत संग्रह में लोगों ने इसे खारिज कर दिया.
पचास सालों तक चले गुरिल्ला युद्ध पर रोक लगाने के लिए हाल ही में सरकार और फार्क विद्रोहियों के बीच शांति समझौते पर सहमति बनी थी.
जनमत संग्रह का परिणाम बहुत ही चौंकाने वाला हैं क्योंकि लोगों को विश्वास था की कोलंबिया की जनता इस शांति समझौते के पक्ष में वोटिंग करेगी.
जनमत संग्रह में 50.21 फीसद वोट लोगों ने समझौते के खिलाफ वोट दिया तथा 49.78 फीसद वोट लोगों ने इसके पक्ष में दिए.
हालांकि इस जनमत संग्रह में देश के मात्र 37 फीसद वोटरों ने भाग लिया. इस परिणाम से शांति प्रयासों को भी बहुत धक्का लगा है जिन्होंने देश में वर्ष 1964 से चल रहे गृह युद्ध को खत्म करने के लिए फार्क विद्रोहियों के साथ समझौता किया था. चार साल की बातचीत के बाद शांति समझौता हुआ था.
0 comments:
Post a Comment