राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2014-15 प्रदान किये गये-(05-AUG-2016) C.A

| Friday, August 5, 2016
National Tourism Awardsलोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने 30 जुलाई 2016 को वर्ष 2014-15 के लिए राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान किये. यह पुरस्कार विभिन्न यात्रा, पर्यटन एवं सेवाप्रदाता कम्पनियों को दिए गये.

इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का पुरस्कार मध्य प्रदेश को दिया गया. गुजरात एवं कर्नाटक को दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला.

दूसरी ओर, अमेरिकन पत्रकार स्टेफनी पियरसन को सर्वश्रेष्ठ विदेशी पत्रकार का पुरस्कार दिया गया. उन्हें उनके द्वारा केरल पर आधारित बनाई गयी फिल्म ‘द ग्रेट हेवन’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया.

पुरस्कार सूची:
श्रेणी
विजेता
अंग्रेजी में उत्कृष्ट प्रकाशन
केरल सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा जारी की गयी कॉफ़ी टेबल बुक, ‘केरल एंड द स्पाइस रूट’
अंग्रेजी के अतिरिक्त विदेशी भाषा में उत्कृष्ट प्रकाशन
केरल सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा जारी जर्मन भाषा में जारी ‘द बैकवाटर्स” नामक पुस्तिका
सर्वश्रेष्ठ पर्यटन फिल्म
दमन एवं दीव पर्यटन विभाग द्वारा बनाई गयी फिल्म ‘इलहा डे कामा’.
सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहायक राज्य
गुजरात
सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा
छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, मुंबई
सर्वश्रेष्ठ टूरिस्ट फ्रेंडली रेलवे स्टेशन
सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन, राजस्थान
सर्वश्रेष्ठ एतिहासिक शहर
वारंगल, तेलंगाना
विकलांगों के अनुकूल सर्वश्रेष्ठ स्मारक
अमरकंटक, मध्य प्रदेश

0 comments:

Post a Comment