नोबल पुरस्कार विजेता मिस्र के वैज्ञानिक अहमद हसन ज़ेवेल का निधन-(05-AUG-2016) C.A

| Friday, August 5, 2016
Ahmed Zewailवर्ष 1999 के नोबल केमिस्ट्री पुरस्कार विजेता मिस्र-अमेरिका के वैज्ञानिक अहमद ज़ेवेल का अमेरिका में 2 अगस्त 2016 को निधन हो गया. वे 70 वर्ष के थे.

उन्होंने फेमोकेमिस्ट्री में दिए गये उनके योगदान के कारण नोबल पुरस्कार दिया गया. उन्होंने 10-15 सेकेंड के लिए होने वाले केमिकल रिएक्शन पर गहन अध्ययन किया था.

अहमद हसन ज़ेवेल

•    उनका जन्म 26 फरवरी 1946 को हुआ तथा उन्हें फेमटोकेमिस्ट्री का जनक भी माना जाता है.

•    वे कैलिफ़ोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में केमिस्ट्री के प्रोफेसर थे.

•    वे राष्ट्रपति ओबामा के विज्ञान सलाहकार थे एवं नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले अरब वैज्ञानिक थे.

•    उन्होंने एलेग्जेंड्रिया यूनिवर्सिटी से विज्ञान विषय के अंतर्गत केमिस्ट्री में स्नातकोतर डिग्री प्राप्त की.

•    उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेन्सिल्वेनिया से पीएचडी डिग्री की. 

•    उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निया से पोस्ट-डॉक्टरल डिग्री हासिल की.

•    उन्हें 1976 में कैलिफ़ोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में फैकल्टी का स्थान मिला.

•    वे 1982 में अमेरिका के नागरिक बने.

•    उन्होंने 2013 में यूनाइटेड नेशन्स साइंटिफिक एडवाइजरी बोर्ड ज्वाइन किया. 

•    उन्होंने शोध संबंधी 600 से अधिक लेख लिखे एवं उनकी 16 पुस्तकें भी प्रकाशित हुईं.

उन्हें विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया –

1.    मिस्र ऑर्डर ऑफ़ द ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द नील

2.    वुल्फ प्राइज इन केमिस्ट्री (1993)

3.    द ओथमर गोल्ड मेडल (2009)

4.    अमेरिकन केमिकल सोसाइटी द्वारा द प्रिस्टली मेडल

5.    रॉयल सोसाइटी द्वारा डेवी मेडल (2011)

6.    उन्हें 2001 में रॉयल सोसाइटी का विदेश सदस्य भी नियुक्त किया गया.

0 comments:

Post a Comment