मनोहर पर्रिकर ने भारत पर्व का उद्घाटन किया-(13-AUG-2016) C.A

| Saturday, August 13, 2016
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने 12 अगस्त 2016 को इंडिया गेट के राजपथ लॉन, नई दिल्ली में भारत पर्व समारोह का उद्घाटन किया.
समारोह की अध्यक्षता संस्कृति एवं पर्यटन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने की.
पर्यटन मंत्रालय के सचिव विनोद जुत्शी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह-2016 के एक भाग के रूप में ‘भारत पर्व’ का आयोजन भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है.

भारत पर्व समारोह के उद्देश्य-
  • इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति का माहौल बनाना, देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना.
  • आम जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना है.
  • यह कार्यक्रम आम जनता के लिए खुला है और प्रवेश नि:शुल्क है.
  • प्रवेश हेतु अपना पहचान पत्र अपने पास रखना होगा.
समारोह की विशेषताएँ-
  • पर्यटन मंत्रालय को इस आयोजन हेतु प्रमुख (नोडल) मंत्रालय के रूप में नामित किया गया है.
  • सशस्त्र बलों के बैंडों द्वारा प्रस्‍तुति देना (स्थिर और मूविंग), एक बहु भोजन फूड कोर्ट, शिल्प मेला, दिल्ली स्थित सांस्कृतिक संगठनों एवं विभिन्न राज्यों के संघों सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
  • इस विशेष आयोजन के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा एक फोटो प्रदर्शनी लगाना  भी लगाया जाना प्रस्तावित है.

0 comments:

Post a Comment