श्रीराम राजामणी को 11 अगस्त 2016 को 'माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया' लैब के मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त करने की घोषणा की. उनकी नियुक्ति 1 अगस्त 2016 से प्रभावी होगा. राजामणी से पहले इसके मैनेजिंग डायरेक्टर चंदू थेक्काथ (Chandu Thekkath) थे, जो पिछले दो साल से माइक्रोसॉफ्ट की भारतीय लैब को संभाल रहे थे.
राजामणी माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के विश्वस्तरीय रिसर्स, इनोवेशन और कोलेबोरेशन पर ध्यान देंगे.
श्रीराम राजामणी:
• श्रीराम राजामणी प्रसिद्ध कंप्यूटर वैज्ञानिक है.
• उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी है.
• राजामणी माइक्रोसॉफ्ट की रेडमॉन्ड रिसर्च लैब में सॉफ्ट वेयर प्रोडक्टिविटी टूल्स ग्रुप की अध्यक्षता कर रहे थे.
माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च लैब:
• माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया की शुरुआत जनवरी 2005 में हुई थी.
• यह बेंगलुरू में स्थित है.
• कम्प्यूटिंग और इंजीनियरिंग साइंस में बेसिक रिसर्च की जा सके, जो माइक्रोसॉफ्ट का कारोबार बढ़ाने में सहायक हो.
माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया की शुरुआत के साथ ही यह कोशिश की गई कि एल्गोरिद्म, क्रिप्टोग्राफी, सिक्योरिटी, मोबिलिटी, नेटवर्क और सिस्टम, मल्टीलिंगुअल सिस्टम, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, मशीन लर्निंग और सोशियो इकोनॉमिक डेवलपमेंट में तकनीकी की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा सके
0 comments:
Post a Comment