रानी सिंह नायर सीबीडीटी (प्रत्यक्ष कर सेंट्रल बोर्ड) की अध्यक्ष नियुक्त-(03-AUG-2016) C.A

| Wednesday, August 3, 2016
रानी सिंह नायर को 1 अगस्त 2016 को सीबीडीटी (प्रत्यक्ष कर सेंट्रल बोर्ड) की अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. सीबीडीटी के अध्यक्ष अतुलेश जिंदल 31 जुलाई 2016 को सेवानिवृत्त हो गए. वे फरवरी 2016 में सीबीडीटी के प्रमुख बने थे.
रानी सिंह नायर के बारे में:
•    भारतीय राजस्व सेवा की आयकर कैडर की 1979 बैच की अधिकारी थी.
•    नायर वर्तमान में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी में सदस्य हैं.
•    काला धन घोषित करने की स्कीम आईडीएस के नियम बनाने का श्रेय इन्हें ही जाता है.
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के बारे में:
•    केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड राजस्व अधिनियम, 1963 के केंद्रीय बोर्ड के अधीन कार्यरत एक सांविधिक प्राधिकरण है.
•    केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के पदाधिकारी केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक विभाग के रूप में कार्य करते हैं.
•    सीबीडीटी लेवी और प्रत्यक्ष करों के संग्रह की निगरानी करती है.
•    सीबीडीटी प्रशासनिक सुधार और आयकर विभाग के प्रभावी संचालन के लिए नीति तैयार करती है

0 comments:

Post a Comment