दीदी चुक्सिंग ने उबर चाइना का अधिग्रहण किया-(03-AUG-2016) C.A

| Wednesday, August 3, 2016
चीन की प्रमुख टैक्सी सेवा प्रदाता कम्पनी दीदी चुक्सिंग ने 1 अगस्त 2016 को चीन में उबर की ईकाई का अधिग्रहण किया.

चीन की कंपनी दीदी चुक्सिंग ने उबर चाइना का अधिग्रहण 35 अरब डॉलर (करीब 2,34,500 करोड़ रुपये) में किया.

दीदी चुक्सिंग चीन की अग्रणी टैक्सी सेवा प्रदाता कम्पनी है और उसकी यहां के बाजार में 85 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है. इस विलय के पश्चात् उबर द्वारा दीदी चुक्सिंग में 5.89 प्रतिशत हिस्सेदारी भी रखी जाएगी. 

उबर के सीईओ ट्रेविस क्लानिक और दीदी के संस्थापक चेंग वेई एक दूसरे की कंपनियों के बोर्ड में सदस्य होंगे. चुक्सिंग चीन से बाहर उबर में एक अरब डॉलर (लगभग 6,700 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी.
भारत में टैक्सी सेवा

अमेरिका और चीन के बाद भारत टैक्सी सेवाओं का तीसरा सबसे बड़ा बाज़ार है. वर्ष 2015 में उबर के सीईओ ने भारत में विस्तार के लिए 6,700 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी. कंपनी ने 50 करोड़ डॉलर के निवेश से हैदराबाद में अपना रिस्पांस सेंटर भी बनाया.

इस अधिग्रहण के पश्चात् दीदी चुक्सिंग द्वारा भारत में भी टैक्सी सेवा आरंभ किये जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. वर्ष 2015 में चुक्सिंग ने भारत में सेवारत ओला में 50 करोड़ डॉलर का निवेश किया था. चुक्सिंग, ओला, लिफ्ट और ग्रैब टैक्सी एक ग्लोबल समूह का हिस्सा हैं, जो अपने ग्राहकों व टेक्नोलॉजी को साझा करती हैं. भारत के टैक्सी बाजार में ओला शीर्ष पर है.

0 comments:

Post a Comment