वैज्ञानिकों ने डीएनए एवं आरएनए के बीच मुख्य अंतर की पहचान की-(05-AUG-2016) C.A

| Friday, August 5, 2016
अगस्त 2016 के पहले सप्ताह में वैज्ञानिकों द्वारा किये गये शोध में उन्होंने डीएनए एवं आरएनए में अंतर का पता लगाया. 

इसमें वैज्ञानिकों ने पाया कि आरएनए, डीएनए परिवार का पुरातन मॉलीक्यूल है. उन्होंने पाया कि डीएनए यदि स्वयं में कुछ बदलाव लाता है तो यह अपने को पृथक कर लेता है. इस अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता ड्यूक यूनिवर्सिटी के हाशिम अल-हाशिमी हैं. 

वैज्ञानिकों के अनुसार इस शोध से डीएनए एवं आरएनए आधारभूत अंतर का पता चलता है. शोध के अनुसार डीएनए अलग-अलग आकार का हो सकता है तथा स्वयं को ए, जी, सी एवं टी नामक जेनेटिक कोड में परिवर्तित कर सकता है. इसके भिन्न, आरएनए एक कठोर प्रक्रिया है यह अलग होने पर पूरी तरह टूट जाती है.

1 अगस्त 2016 को पत्रिका नेचर स्ट्रक्चरल एंड मॉलिक्यूल बायोलॉजी में प्रकाशित शोध में डीएनए डबल हेलिक्स की डायनामिक संरचना के बारे में बताया गया. इस शोध के बाद पाठ्यक्रमों में डीएनए एवं आरएनए की संरचना के बारे में पुनः जानकारी प्रकाशित करनी होगी.

इससे पहले हुए शोधों के अनुसार डीएनए डबल हेलिक्स में एक प्रतिशत हूगस्टीन आधार युग्म का माना जाता था.

0 comments:

Post a Comment