केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6% की वृद्धि-(11-SEP-2015) C.A

| Friday, September 11, 2015
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 9 सितंबर 2015 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6% की वृद्धि को मंजूरी दी.
उपरोक्त निर्णय के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) को 113% से बढ़ाकर 119% कर दिया गया. इस बढ़ोतरी से एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा. डीए की यह बढ़ोतरी एक जुलाई 2015 से प्रभावी होगी. डीए में बढ़ोतरी छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्वीकार्य फार्मूले पर आधारित है.
विदित हो कि अप्रैल 2015 में सरकार ने डीए को 6% बढ़ाकर कर्मचारी के मूल वेतन का 113% किया था और यह जनवरी 2015 से प्रभावी हुआ. डीए का भुगतान मूल वेतन के अनुपात के रूप में किया जाता है.

0 comments:

Post a Comment