मैल्कम टर्नबुल ने ऑस्ट्रेलिया के 29वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली-(17-SEP-2015) C.A

| Thursday, September 17, 2015
मैल्कम टर्नबुल ने 15 सितंबर 2015 को ऑस्ट्रेलिया के 29वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. गवर्नर-जनरल पीटर कॉसग्रोव ने टर्नबुल को शपथ दिलाई. टर्नबुल पिछले 8 वर्ष में देश के पांचवें प्रधानमंत्री है.
इसके साथ, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व संचार मंत्री टर्नबुल वर्ष 2013 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के चौथे प्रधानमंत्री हैं. टर्नबुल ने लिबरल पार्टी के आंतरिक मतदान में टोनी एबट को हराया. इस मतदान में टर्नबुल को 54 और एबट को 44 वोट मिले.
मैल्कम टर्नबुल बारे में
•    मैल्कम ने वर्ष 1980 में कानूनी अभ्यास शुरू करने से पहले पत्रकार के रूप में काम किया.
•    वर्ष 1987 में मैल्कम ने अपनी निवेश बैंकिंग फर्म की स्थापना की और उस समय औजइमेल लिमिटेड (OzEmail Ltd.) लिमिटेड सहित कई ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों की स्थापना में भूमिका निभाई.
•    उनका राजनीतिक कैरियर 2004 में उस समय शुरू हुआ; जब उन्हें वेंटवर्थ के सदस्य के रूप में संसद में निर्वाचित किया गया. वह विदेश मंत्रालय, रक्षा और व्यापार की संयुक्त स्थायी समिति में शामिल हुए.
•    मैल्कम सितंबर 2013 से सितंबर 2015 तक ऑस्ट्रेलिया के संचार मंत्री रहे.

0 comments:

Post a Comment