हंगरी ने 15 सितम्बर 2015 को सर्बिया से अवैध रूप से सीमा पार कर देश में प्रवेश करने के कारण दस हजार शरणार्थियों को गिरफ्तार करने के बाद देश में आपातकाल लागू कर दिया.
हंगरी ने शरणार्थियों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए सर्बिया से लगी अपनी दक्षिणी सीमा सील कर दी है तथा सीमा में प्रवेश करने वाले शरणार्थियों को निकालने की चेतावनी भी जारी की गयी है. देश में आने वाले हजारों शरणार्थियों को देखते हुए रेलवे सेवा भी बंद कर दी गई है.

गौरतलब है कि हंगरी आने वाले शरणार्थियों में सबसे ज्यादा संख्या सीरियाई नागरिकों की है, जो वर्ष 2011 से जारी गृहयुद्ध के चलते देश से पलायन कर रहे हैं.
हंगरी के अधिकारियों ने सर्बिया की सीमा पर स्थित सात प्रवेश स्थलों को बंद कर दिया था. इस वर्ष अब तक लगभग दो लाख प्रवासी हंगरी में प्रवेश कर चुके हैं.
0 comments:
Post a Comment