भारत ने 1 सितंबर 2015 को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला 2-1 से जीत ली. श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में भारत ने श्रीलंका को 117 रनों से पराजित किया. इस जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने 22 वर्ष बाद श्रीलंका में टेस्ट श्रृंखला जीती.
टेस्ट श्रंखला की रिपोर्ट
प्रथम टेस्ट: गाले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, गाले में 12 अगस्त से 15 अगस्त 2015 के बीच खेला गया. श्रीलंका ने यह मैच 63 रन से जीत लिया. श्रीलंका के दिनेश चांदीमल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया.
प्रथम टेस्ट: गाले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, गाले में 12 अगस्त से 15 अगस्त 2015 के बीच खेला गया. श्रीलंका ने यह मैच 63 रन से जीत लिया. श्रीलंका के दिनेश चांदीमल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया.
दूसरा टेस्ट: पी सरवनामुत्तु स्टेडियम, कोलंबो में 20 अगस्त से 24 अगस्त 2015 के बीच खेला गया. भारत ने यह मैच 278 रन से जीत लिया. भारत के कन्नौर लोकेश राहुल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया.
तीसरा टेस्ट: सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान, कोलंबो पर 28 अगस्त से 1 सितंबर 2015 के बीच खेला गया. भारत ने यह मैच 117 रनों से जीत लिया. भारत के चेतेश्वर पुजारा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया.
प्लेयर आफ द सीरीज: रविचंद्रन अश्विन (भारत)
श्रृंखला के कुछ अन्य तथ्य
- तीसरे टेस्ट मैच में कप्तान एंजेलो मैथ्यूज और नवोदित कुशाल परेरा के बीच 135 रन की साझेदारी. यह श्रीलंका के टेस्ट इतिहास में चौथी पारी में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है.
- विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीती.
- भारतीय क्रिकेट टीम ने 22 वर्ष बाद श्रीलंका में टेस्ट श्रंखला जीती.
- इशांत शर्मा ने टेस्ट करियर के 200 विकेट पूरे किए.
- वर्ष 2011 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने विदेश में पहली टेस्ट श्रंखला जीती.
0 comments:
Post a Comment