भारतीय-अमेरिकी कुमार पी ने वर्ष 2016 में होने वाले अमेरिकी कांग्रेस का चुनाव लड़ने का निर्णय किया-(11-MAR-2015) C.A

| Wednesday, March 11, 2015

भारतीय-अमेरिकी कुमार पी बर्वे 9 मार्च 2015 को वर्ष 2016 में होने वाले अमेरिकी कांग्रेस का चुनाव लड़ने के निर्णय के कारण सुर्खियों में रहे.
कुमार रिपब्लिकन पार्टी के कांग्रेस सदस्य क्रिस वैन हॉलेन द्वारा पद छोड़े जाने के कारण इस सीट के लिए चुनाव लड़ेगें. यदि कुमार निर्वाचित हुए को वह प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित होने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय से चौथे व्यक्ति होंगे.
कुमार ने वर्ष 1990 में उस समय इतिहास बनाया, जब वह मैरीलैंड हाउस ऑफ डेलीगेट्स में निर्वाचित हुए और संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य की विधानसभा में सेवाएं देने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बने.
वर्तमान में कुमार सदन की पर्यावरण और परिवहन समिति के अध्यक्ष हैं और वर्ष 2002 से मैरीलैंड में प्रतिनिधि सभा के नेता के रूप में सेवा कर चुके हैं.

0 comments:

Post a Comment