आइवरी कोस्ट की पूर्व
प्रथम महिला सिमोन ग्बाग्बो (Simone Gbagbo)को 10 मार्च, 2015 को एक अदालत
ने 20 साल की कारावास की सजा सुनाई है.
उन्हें यह सजा 2010 में राष्ट्रपति चुनाव के तहत हिंसा में उनकी भूमिका और राज्य सुरक्षा को नजरंदाज करने के कारण सुनाई गई. विदित हो की वर्ष 2010 में महीनों चली हिंसा के दौरान करीब 3000 लोग मारे गए थे.
यह हिंसा 2010 में राष्ट्रपति लॉरेंट ग्बाग्बो (Laurent Gbagbo) और उनके प्रतिद्वंदी अलासाने वतारा (Alassane Ouattara) के बीच कई महीने तक चले सत्ता संघर्ष के दौरान हुई. राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों के बाद विपक्षी नेता अलासाने वतारा विजित घोषित किये गए जबकि लॉरेंट ग्बाग्बो ने इस जीत को न मानते हुए राष्ट्रपति पद त्यागने से इनकार कर दिया.
2011 में आयरन लेडी के उपनाम वाली सिमोन ग्बाग्बो को राज्य की सुरक्षा को कम करने और अशांति के दौरान सशस्त्र गिरोह के आयोजन करने के आरोप के कारण उनके पति के साथ गिरफ्तार किया गया था.
वर्तमान में लॉरेंट ग्बाग्बो अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी), हेग की गिरप्त में हैं और उनपर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप तय करने के लिए मुकदमा चलाया जा रहा है.

0 comments:
Post a Comment