राष्ट्रीय शोध विकास निगम (एनआरडीसी) और एक स्वायत्ता प्राप्त संगठन
केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान शोध परिषद (सीसीआरएएस) के मध्य एक समझौता
ज्ञापन (एमओए) पर 5 मार्च 2015 को हस्ताक्षर किया गया.
राष्ट्रीय शोध विकास निगम (एनआरडीसी) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन एक इकाई है जबकि केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान शोध परिषद (सीसीआरएएस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आयुष विभाग के अधीन एक स्वायत्ता प्राप्त संगठन है. उद्देश्य
•इसका मुख्य उद्देश्य सीसीआरएएस में विकसित होने वाली तकनीकों का वाणिज्यीकरण करना है.
•देश-विदेश में सीसीआरएएस को बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) सेवाएं मुहैया कराना भी एमओए के दायरे में है.
एनआरडीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. एच. पुरुषोत्तम और सीसीआरएएस के महानिदेशक प्रोफेसर अभिमन्यु कुमार ने एनआरडीसी के प्रमुख ए. प्रधान और सीसीआरएएस तथा एनआरडीसी दोनों ही के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एमओए पर हस्ताक्षर किए.
सीसीआरएएस
आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आयुष विभाग (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) की एक स्वायत्त संस्था है.
केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान शोध परिषद (सीसीआरएएस) का गठन वैज्ञानिक तर्ज पर आयुर्वेद में शोध की रूपरेखा तैयार करने, समन्वय स्थापित करने तथा विकास एवं संवर्धन के लिए किया गया.
वर्तमान में सीसीआरएएस के महानिदेशक प्रोफेसर अभिमन्यु कुमार हैं.

0 comments:
Post a Comment