बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता राम सुंदर दास का निधन-(07-MAR-2015) C.A

| Saturday, March 7, 2015
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सत्ताधारी जनता दल (यूनाइटेड) के नेता राम सुंदर दास का पटना मेडिकल कॉलेज में 6 मार्च 2015 को निधन हो गया. वह 94 वर्ष के थे. 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राम सुन्दर दास  का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से कराने और उनके निधन के उपलक्ष में दो दिन का राजकीय शोक करने की घोषणा की.
राम सुन्दर दास  के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है. एक बेटा संजय कुमार राजापाकड़ से विधायक हैं, जबकि दूसरा बेटा मृत्यंजय कुमार बिहार सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर हैं.
राम सुंदर दास से संबंधित मुख्य तथ्य 
राम सुन्दर दास 21 अप्रैल 1979 से 17 फरवरी 1981 तक बिहार के मुख्यमंत्री थे.
रामसुंदर दास वर्ष 1991 और वर्ष 2009 में बिहार के हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए थे.
राम सुंदर दास ने हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से जेडीयू के टिकट पर वर्ष 2014 में लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे.
रामसुंदर दास एक दलित नेता थे.
वह 70 साल की उम्र में वर्ष 1991 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे.

0 comments:

Post a Comment