जर्मन प्रोफेसर बेक-सिकिंगर ने रेप की समस्या के कारण एक भारतीय छात्र का इंटर्नशिप अनुरोध खारिज किया-(11-MAR-2015) C.A

| Wednesday, March 11, 2015

जर्मन प्रोफेसर एनेट जी बेक-सिकिंगर 9 मार्च 2015 को भारत में बलात्कार की समस्या का हवाला देते हुए एक भारतीय छात्र की इंटर्नशिप के अनुरोध को अस्वीकार कर दिये जाने के कारण सुर्खियों में रहे.
एनेट जी बेक-सिकिंगर फ्री स्टेट ऑफ सेक्सोनी स्थित लीपजिग विश्वविद्यालय में बायोकेमिस्ट्री की प्रोफेसर हैं.
प्रोफेसर बेक सिकिंगर ने इंटर्नशिप आवेदन को खारिज करते हुए कहा कि वह इंटर्नशिप के लिए किसी भी भारतीय छात्र को स्वीकार नहीं कर सकती. हम लोगों ने भारत में बलात्कार की समस्या के बारे में काफ़ी सुना है, जिसका समर्थन मैं नहीं कर सकती.
दिल्ली में जर्मनी की राजदूत माइकल श्टाइनर ने प्रोफेसर एनेटे बेक-सिकिंगर को पत्र भेजकर भारतीय पुरूष छात्रों के लिए खिलाफ़ की गई उनकी टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भारत बलात्कारियों का देश नहीं है.

0 comments:

Post a Comment