रायगढ़ नगर निगम में महापौर पद की निर्दलीय उम्मीदवार और
ट्रांसजेंडर मधु किन्नर ने 4 जनवरी 2015
को महापौर पद का चुनाव जीता. मधु किन्नर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी
भाजपा के महावीर चौहान को 4537 वोटों से हराया.
राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई किन्नर राज्य में
महापौर बनी हैं. मधु किन्नर का वास्तविक
नाम नरेश चौहान है. मधु ने रेलगाड़ियों में गायक और नर्तकी के रूप में काम करके
चुनावी अभियान का फंड एकत्रित किया.
सितंबर 2014 में कोयम्बटूर
आधारित तमिल भाषा के लोटस टीवी में पद्मिनी प्रकाश को भारत की पहली ट्रांसजेंडर
न्यूज एंकर के रुप में नियुक्त किया गया. गौरतलब है कि देश में पहली बार मध्य
प्रदेश ने एक किन्नर को विधायक चुना था. शबनम मौसी वर्ष 2000 में सुहागपुर से विधायक चुनी गई थीं. इनकी कहानी पर आशुतोष राणा अभिनीत
शबनम मौसी के नाम से फिल्म भी बन चुकी है.
0 comments:
Post a Comment