आर. कोटेश्वरण इंडियन ओवरसीज बैंक के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक-(06-JAN-2014) C.A

| Tuesday, January 6, 2015
आर. कोटेश्वरण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक इंडियन ओवसरीज बैंक (आईओबी) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रुप में 2 जनवरी 2015 को कार्यभार संभाला. उन्होंने एम नरेंद्र की जगह ली. उनकी नियुक्ति तीन वर्षों या सेवानिवृत्ति जो भी पहले हो, के लिए की गई.
इससे पहले कोटेश्वरण बैंक ऑफ इंडिया के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर थे. कोटेश्वरण ने अपना करिअर वर्ष 1976 में बैंक ऑफ बड़ौदा से शुरु किया था और बाद में वे बतौर एग्जिक्युटिव डायरेक्टर बैंक ऑफ इंडिया में शामिल हुए.
आर. कोटेश्वरण ने बैंक ऑफ बड़ौदा में सूचना प्रौद्योगिकी एवं परियोजनाओं में महाप्रबंधक के रूप में सेवाएं दी. कोटेश्वरण अगस्त 2013 से बैंक ऑफ इंडिया के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर थे.
उनकी नियुक्ति पर 31 दिसंबर 2014 को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) के तीन अन्य प्रमुखों की नियुक्ति के साथ पुष्टि कर दी.

इन सभी की नियुक्ति भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन की अध्यक्षता वाली नियुक्ति बोर्ड की सिफारिशों पर की गई.

0 comments:

Post a Comment