केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 10 जुलाई 2014 को लोकसभा में वित्त वर्ष 2014-15
का बजट पेश किया. वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया यह पहला
‘आम बजट’ है.
आम बजट 2014-15: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी से जुड़े मुख्य तथ्य
जल संसाधन और गंगा की सफाई
आम बजट 2014-15: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी से जुड़े मुख्य तथ्य
जल संसाधन और गंगा की सफाई
·
नदियों को जोड़ने के लिए विस्तृत
परियोजना रिपोर्टों के लिए 100 करोड़ रुपये
प्रदान किए गए हैं.
·
समेकित गंगा संरक्षण मिशन “नमामि गंगे” के लिए 2037 करोड़
रुपये प्रदान किए गए हैं.
·
जल प्रदूषण रोकने और स्वच्छ जल
आपूर्ति हेतु 3600 करोड़ रूपये का प्रस्ताव.
·
स्वच्छ पर्यावरण की पहलों के
वित्तपोषण हेतु स्वच्छ ऊर्जा उपकर 50 रुपये प्रतिटन से
बढ़ाकर 100 रुपये प्रतिटन.
·
प्लास्टिक अपशिष्ट और स्कैप जिसमें
पीईटी बोतल भी शामिल है से विनिर्मित पीएसएफ और पीएफवाई को 29 जून, 2010 से 7 मई 2012
तक उत्पादन शुल्क से छूट.
पेयजल एवं स्वच्छता
·
आर्सेनिक, फलोराइड, भारी विषैले पदार्थों कीटनाशकों/उर्वरकों
से प्रभावित 20000 बसावटों को अगले तीन वर्षों में सामुदायिक
जल सुदृढ़ीकरण संयंत्रों द्वारा साफ और सुरक्षित पेयजल मुहैया कराया जाएगा.
·
5 प्रत्येक घर को
वर्ष 2019 तक सैनिटेशन सुविधा उपलब्ध करने के लिए “स्वच्छ भारत अभियान”.
0 comments:
Post a Comment