करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर जून 2014-एक पंक्ति में-(01-JULY-2014) C.A

| Tuesday, July 1, 2014
यहां पर भारत एवं विश्व के विभिन्न देशों से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित प्रश्नों की एक श्रृंखला दी गई.

ताइवान का वह कवि जिसने तिरुक्कुरल और भारती की कविताओं का मेंडरिन भाषा में अनुवाद किया- यू शी

जयपुर का वह संगीत समूह जिसे 20वें राष्ट्रमंडल खेल 2014 में प्रस्तुति देने हेतु चयनित किया गया- कावा संगीत

भारतीय मूल वह अमेरिकी छात्रा जिसके प्रयोगों को नासा अंतरिक्ष में भेजने को तैयार है -प्रेरणा पाई

टाटा समूह के वह पूर्व अध्यक्ष जिसे कनाडा की यॉर्क यूनिवर्सिटी ने विधि में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया- रतन नवल टाटा

भारतीय मूल का वह अंग्रेजी लेखक और बुकर पुरस्कार विजेता जिसे वर्ष 2014 के पेन पिंटर पुरस्कारके लिए चुना गया- सलमान रुश्दी 

वह भारतवंशी जिसे ह्वाइट हाउस ने 17 जून 2014 को चैंपियंस ऑफ चेंज से सम्मानित किया- प्रतिष्ठा खन्ना

स्पेन का वह राजा जिसे 19 जून 2014 को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई- फिलिप 6वें

भारतीय मूल का वह भौतिक वैज्ञानिक जिसे नाइट बैचलर सम्मानसे सम्मानित किया गया- प्रो. तेजिंदर विर्दी

भारत का वह क्रिकेट खिलाड़ी जिसे आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग से संबधित मुदगल समिति में शामिल किया गया- सौरव गांगुली

म्यांमार का वह दार्शनिक स्थल जिसे जून 2014 में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया- पीयू

वह नदी जिसमें हैदराबाद के 24 इंजीनियरिंग छात्रों की डूबने के कारण 8 जून 2014 को मृत्यु हो गई- ब्यास नदी

हिमालयन प्राकृतिक मिनरल वाटर ब्रांड का संस्थापक जिसका 19 जून 2014 को निधन हो गया- दादी बलसारा

तमिल फिल्मों का वह निर्माता-निर्देशक जिसका जून 2014 में सिंगापुर में निधन हो गया- रामनारायणन

वह बांग्ला साहित्यकार जिसका जून 2014 में कोलकाता में निधन हो गया- शक्तिपद राजगुरु

ब्राजील का वह फ़ुटबाल खिलाड़ी एवं पूर्व स्ट्राइकर जिसका जून 2014 में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया- फर्नांडो 

• 16वीं लोकसभा के चयनित वह केंद्रीय मंत्री जिसका जून 2014 में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया- गोपीनाथ मुंडे

हिंदी भाषा का वह साहित्यकार जिसका चयन 49वें ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु किया गया- केदारनाथ सिंह

भारतीय मूल का वह व्यक्ति जिसे वर्ल्ड फूड अवॉर्ड देने की घोषणा की गई- संजय राजाराम

वह साहित्यकार जिसका चयन वर्ष 2013 के मूर्ति देवी पुरस्कार हेतु किया गया- राधाकृष्णन

वह भारतीय खिलाड़ी जिसने अपना पहला आईबीएसएफ 6-रेड वर्ल्ड स्नूकर खिताब मिस्र के शर्म अल शेख में जीता- पंकज ऑडवाणी 

वह भारतीय खिलाड़ी जिसने ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज ट्रॉफी 2014  के महिला एकल का खिताब जीता- साइना नेहवाल 

वह क्षेत्र जहां वर्ष 2012-2013 के मध्य 367 विदेशी नई प्रजातियों की खोज की गयी- दक्षिण पूर्व एशिया के मेकांग

वह राज्य जहां की सरकार ने राज्य पुलिस बल में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की घोषणा की- गुजरात 

वह भारतवंशी न्यायाधीश जिसे सिंगापुर का अटॉर्नी जनरल (8वां) नियुक्त किया गया- वी. के. राजा 

वह कंपनी जिसे केंद्र सरकार ने 24 जून 2014 को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया- इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) और राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) 

वह खेल प्रशासक जिसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का चेयरमैननियुक्त किया गया- एन श्रीनिवासन 

वह वैश्विक संस्थान जिसने भारत में ऊर्जा क्षेत्र में सुधार पर मोर पावर टू इंडियाः द चैलेंज ऑफ डिस्ट्रिब्यूशननामक रिपोर्ट जारी की-विश्व बैंक 

वह शहर जहां जून 2014 में प्रथम संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया- नैरोबी (कीनिया)

0 comments:

Post a Comment