चार देशों के विदेश मंत्री पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष विराम बहाल करने पर सहमत-(06-JULY-2014) C.A

| Sunday, July 6, 2014
बर्लिन में 2 जुलाई 2014 को आयोजित चार देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष विराम को फिर से बहाल करने के कदम पर सहमत हुए. चार  देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक को रूस, यूक्रेन, जर्मनी और फ्रांस के विदेश मंत्रियों के बीच आयोजित किया गया.
इस कदम में बिना शर्त और आपसी सहमति से स्थायी संघर्ष विराम तक के लक्ष्य के साथ 5 जुलाई 2014 से पहले फिर से वार्ता शामिल है.
चार दलीय बैठक में वार्ता पर यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन (ओएससी) द्वारा नजर रखी जाएगी.
बैठक के दौरान, रूस भी यूक्रेनी सीमा रक्षकों के अनुदान और ओएससी प्रतिनिधियों की रूसी क्षेत्र में पहुँच के प्रस्ताव पर सहमत हुए. वे दोनों सीमा क्रॉसिंगों को नियंत्रित करने में भाग लेंगे जब तक उस स्थान पर एक बार युद्धविराम बहाल नहीं हो जाता.
पृष्ठभूमि
20 जून 2014: यूक्रेन ने पूर्वी यूक्रेन में एकतरफा संघर्ष विराम की घोषणा की.
25 जून 2014: रूसी संसद ने यूक्रेन में सैन्य हस्तक्षेप को निरस्त कर दिया.
30 जून 2014: यूक्रेन ने युद्धविराम वापस लिया और रूसी समर्थक अलगाववादी के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की घोषणा की.
2 जुलाई 2014: बर्लिन में चार देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान संघर्ष विराम फिर से बहाल



0 comments:

Post a Comment