आम बजट 2014-15: अवसंरचना-(11-JULY-2014) C.A

| Friday, July 11, 2014
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 10 जुलाई 2014 को लोकसभा में वित्त वर्ष 2014-15 का बजट पेश किया. वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया यह पहला आम बजटहै.
आम बजट 2014-15: अवसंरचना
•    4 पी इंडिया नामक पीपीपीपी को मुख्यधारा में लाने के लिए सहायता उपलब्ध कराने हेतु 500 करोड़ रुपये की निधि वाले एक संस्थान की स्थापना की जाएगी.
•    चरण-I हेतु तूतीकोरिन में बाह्य बंदरगाह परियोजना के विकास हेतु 11635 करोड़ का आवंटन.
•    कांडला एवं जेएएनपीटी में विशेष आर्थिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा.
•    भारतीय जहाज निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक नीति की घोषणा की जाएगी.
•    इलाहाबाद एवं हल्दिया के बीच जलमार्ग विकास नामक गंगा परियोजना का विकास किया जाएगा.
•    टियर-I एवं टियर-II शहरों में नए हवाई अड्डों के विकास हेतु योजना की शुरूआत की जाएगी.
•    स्विकृति संबंधी प्रचुर अड़चनों के निकारण के साथ-साथ इस क्षेत्र में भारी मात्रा में निवेश की जरूरत है.
•    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं राज्य सड़कों के बीच 37880 करोड़ रुपये की राशि के निवेश का प्रावधान, जिसमें पूर्वोत्तर के लिए 3000 करोड़ रुपये शामिल हैं.
•    वर्तमान वित्त वर्ष में 8500 किमी के राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त किया जाना है.
•    औद्योगिक गलियारों के समांतर विकास के लिए चुनिंदा एक्सप्रेस मार्ग के कार्य की शुरूआथ की जानी है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को कुल 500 करोड़ रुपये दिये जाएंगे.


0 comments:

Post a Comment