आम बजट 2014-15:पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी-(11-JULY-2014) C.A

| Friday, July 11, 2014
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 10 जुलाई 2014 को लोकसभा में वित्त वर्ष 2014-15 का बजट पेश किया. वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया यह पहला आम बजटहै.

आम बजट 2014-15: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी से जुड़े मुख्य तथ्य 

जल संसाधन और गंगा की सफाई
·       नदियों को जोड़ने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्टों के लिए 100 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं.
·       समेकित गंगा संरक्षण मिशन नमामि गंगेके लिए 2037 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं.
·       जल प्रदूषण रोकने और स्वच्छ जल आपूर्ति हेतु 3600 करोड़ रूपये का प्रस्ताव.
·       स्वच्छ पर्यावरण की पहलों के वित्तपोषण हेतु स्वच्छ ऊर्जा उपकर 50 रुपये प्रतिटन से बढ़ाकर 100 रुपये प्रतिटन.
·       प्लास्टिक अपशिष्ट और स्कैप जिसमें पीईटी बोतल भी शामिल है से विनिर्मित पीएसएफ और पीएफवाई को 29 जून, 2010 से 7 मई 2012 तक उत्पादन शुल्क से छूट.
पेयजल एवं स्वच्छता
·       आर्सेनिक, फलोराइड, भारी विषैले पदार्थों कीटनाशकों/उर्वरकों से प्रभावित 20000 बसावटों को अगले तीन वर्षों में सामुदायिक जल सुदृढ़ीकरण संयंत्रों द्वारा साफ और सुरक्षित पेयजल मुहैया कराया जाएगा.
·       5 प्रत्येक घर को वर्ष 2019 तक सैनिटेशन सुविधा उपलब्ध करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान”.


0 comments:

Post a Comment