जापान ने 3 जुलाई 2014 को
भारतीयों के लिए लघु अवधि के ठहरने के लिए मल्टीपल एंट्री वीजा जारी किया. इस वीजा
पर भारतीय यात्रियों के लिए एक यात्रा पर 15 दिन तक ठहरने की
अनुमति होगी और वीजा के तीन साल के लिए वैध होने की संभावना है.
मल्टीपल एंट्री वीजा भारत में जापानी राजनयिक मिशनों और
सभी जापान के दूतावासों और विदेशी जनरल दूतावासों में जारी किए जाएंगे.
इस निर्णय से जापान में भारतीय पर्यटकों की संख्या में वृद्धि और
व्यापार गतिविधियों में सुविधा और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत के आगे के
विकास में सुधार होगा.
यह निर्णय जनवरी 2014 में
प्रधानमंत्री शिंजो अबे द्वारा की गई भारत यात्रा के दौरान घोषणा के मद्देनजर लिया
गया. घोषणा के अनुसार, जापान सरकार दोनों देशों के बीच लोगों
के विनिमय को बढ़ाने के लिए मल्टीपल एंट्री वीजा की पहल करेगा.
0 comments:
Post a Comment