प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलमंत्री सदानंद गौड़ा के साथ 4 जुलाई 2014 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से
जम्मू जाने वाली ट्रेन का उद्घाटन किया. अभी तक जम्मू और उधमपुर के बीच में तीन
स्थानीय रेल सेवाएं उपलब्ध हैं और अब इन सभी का विस्तार कटरा तक कर दिया जाएगा. एक
अनुमान के अनुसार, लगभग एक करोड़ श्रद्धालु हर साल इस गुफा
के दर्शन के लिए जाते हैं.
यह रेल लाइन जम्मू-कश्मीर के महत्वपूर्ण शहरों को एक-दूसरे से जोड़ेगी. इस रेल लाइन के चालू होने से माता देवी के दर्शन करनेवाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी. अब तक श्रद्धालु जम्मू से बस या टैक्सी से कटरा तक पहुंचते थे और इसमें उन्हें दो से तीन घंटे का समय लग जाता था. लेकिन इस लाइन के चालू हो जाने से कटरा तक जाने में काफी कम समय लगेगा.
यह ट्रेन सात छोटी सुरंगों और 30 से भी ज्यादा छोटे-बड़े पुलों से होकर गुजरेगी. उधमपुर और कटरा के बीच चक्रखवाल नामक एक छोटा स्टेशन आएगा. इसे बनाने में लगभग 1132.75 करोड़ रुपये का व्यय हुआ.
कटरा को रेल से जोड़ना कश्मीर रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है जो इस क्षेत्र को रेल के माध्यम से देश से जोड़ेगी.

जम्मू-उधमपुर रेल लाइन (53 किलोमीटर)
पहले ही सक्रिय है और अब कश्मीर रेल लिंक परियोजना के तहत आने वाली उधमपुर-कटरा
लाइन के भी सक्रिय हो जाने से ट्रेनें सीधे कटरा पहुंच सकेंगी. इससे वैष्णो देवी
गुफा की यात्रा करने वाले तीर्थयात्री कटरा के आधार शिविर तक सीधे ही पहुंच
सकेंगे.
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कटरा-कालका एक्सप्रेस, नई दिल्ली-कटरा एसी एक्सप्रेस
समेत कई नई ट्रेनें लाने के अलावा रेलवे जम्मू मेल और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को
भी कटरा तक बढ़ाने पर विचार कर रहा है. वाराणसी और कटरा के बीच भी एक नई ट्रेन
शुरू की जा सकती है. उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य दो पवित्र स्थलों को ट्रेन के
माध्यम से आपस में जोड़ना है. कई क्षेत्रों से कटरा तक की ट्रेन सेवाएं उपलब्ध
करवाने की मांग हैं. इसके अलावा वैष्णों देवी के तीर्थयात्रियों की भीड़ का
प्रबंधन करने के लिए जम्मू से कटरा, पठानकोट से कटरा जैसी
स्थानीय ट्रेनें भी शुरू की जा सकती हैं.”
0 comments:
Post a Comment