श्रीलंका और सेशेल्स ने छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए-(01-JULY-2014) C.A

| Tuesday, July 1, 2014
श्रीलंका और सेशेल्स ने 28 जून 2014 को द्विपक्षीय महत्व के 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए. श्रीलंका के राष्ट्रपति की सेशेल्स यात्रा के दौरान समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे और सेशेल्स के राष्ट्रपति जेम्स माइकल के बीच राजधानी विक्टोरिया में छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.
समझौते के अनुसार सहयोग हेतु एक संयुक्त आयोग स्थापित किया जाएगा जो द्विपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों की पहचान, समझौतों का कार्यान्वयन, मुद्दों की पहचान करने और समाधान खोजने सहित पूरे द्विपक्षीय सहयोग तंत्र का मार्गदर्शन करेगा.
इसके अलावा दोनों राष्ट्रपतियों ने चर्चा में व्यापार, निवेश, पर्यटन, शिक्षा और लोगों से लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्रों जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए. राजपक्षे ने सितम्बर 2014 में समोआ में आयोजित होने वाले ब्लू अर्थव्यवस्था अवधारणा के रूप में स्माल आइलैंड डेवलपिंग स्टेट (SIDS) की भागीदारी विकसित करने वाले फोरम पर भी बल दिया.
हिंद महासागर के द्वीप राज्य की 3 दिन की यात्रा पर गये राजपक्षे ने सेशेल्स में श्रीलंकाई दूतावास खोलने की घोषणा की.
सेशेल्स हिंद महासागर में 155 द्वीप का एक द्वीपसमूह है.




0 comments:

Post a Comment