बिजली
का झटका देने वाली मछली उत्तर प्रदेश में भी प्राप्त हुई. इस प्रजाति की मछली
भारत-नेपाल सीमा पर बहती शारदा नदी में देखी गई है. इसका नाम इंडियन मोटेल्डाइल
है. शारदा नदी में जल जीवों पर किए जा रहे अध्ययन के दौरान इस प्रजाति की मछली
देखी गई. यह आइयूपीएन श्रेणी की है. इसकी लंबाई छह फुट तक होती है.
इस प्रजाति की मछली प्रमुख रुप से देश के अंडमान निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, असम, केरल, मेघालय, नागालैंड, उड़ीसा व तमिलनाडु में पाई जाती है. इसके अलावा यह विदेशों में भी काफी मिलती है. पड़ोसी देश पकिस्तान, नेपाल, साउथ अफ्रीका एवं श्रीलंका में यह प्रजाति बहुतायत में है.
पीलीभीत से संबधित मुख्य तथ्य
पीलीभीत उत्तर प्रदेश प्रांत का एक जिला है. जिसका मुख्यालय पीलीभीत है. इस जिले की साक्षरता 61% है और इसकी समुद्र तल से ऊँचाई -171 मीटर है. इसका क्षेत्रफल 3504 वर्ग किलोमीटर है जिसमें से 78478 हेक्टेयर भूमि पर सघन वन हैं. हिमालय के बिलकुल समीप स्थित होने के बावजूद इसकी भूमि समतल है. कुटीर उद्योग में बांस और ज़रदोज़ी का काम प्रसिद्ध है. पीलीभीत मेनिका गांधी और संजय गांधी के पुत्र वरूण गांधी का चुनाव क्षेत्र है.
गोमती उदगम स्थल
गोमती नदी का उदगम पीलीभीत से हुआ है यहां एक सरोवर है जिससे गोमती नदी निकलती है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ गोमती नदी के किनारे बसा है.
0 comments:
Post a Comment