माइकल फेल्प्स ने 11 अगस्त 2016 को रियो ओलंपिक में 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता. रियो ओलंपिक में तैराकी की 200 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्धा में रेयान लोशेट को हराकर एक इवेंट में लगातार चौथा ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले वे पहले तैराक बन गए हैं.
200 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्धा में जापान के कोसुके हागिनो को रजत पदक और चीन के वांग शुन को कांस्य पदक हासिल हुआ.
फेल्प्स ने जापान के कोसके हागिनो के मुकाबले तय दूरी बस दो सेंकेंड पहले पूरी कर ली. इसमें उऩ्हें एक मिनट 54.66 सेकेंड लगा.
माइकल फेलेप्स से संबंधित मुख्य तथ्य:
• माइकल फेलेप्स ओलंपिक इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी हैं, वे अब तक कुल 26 पदक जीत चुके हैं.
• ओलंपिक खेलों में सबसे अधिक (22) स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है. उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में उन्होंने 12 एवं टीम स्पर्धा में 14 मेडल जीते हैं.
• वर्ष 2012 में लंदन में खेले गये ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में उन्होंने चार स्वर्ण एवं दो रजत पदक जीते.
• उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक जीते.
• उन्हें सात बार वर्ल्ड स्विमर ऑफ़ द इयर एवं नौ बार अमेरिकन स्विमर ऑफ़ द इयर सम्मान प्राप्त हो चुका है.
• वर्ष 2012 में उन्होंने फिना स्विमर ऑफ़ द इयर पुरस्कार प्राप्त हुआ.
0 comments:
Post a Comment