फोर्ब्स पत्रिका ने अगस्त 2016 के पहले सप्ताह में अमेरिका के शीर्ष संपत्ति सलाहकारों की सूची जारी की.
इस सूची में राज शर्मा और अश चोपड़ा 17वें और 129वें स्थान पर हैं ओर दोनों ही निजी बैंकिंग और निवेश समूह - मेरिल लिंच में काम करते हैं. इधर मेरिल लिंच के ही सनी कोठारी 176वें स्थान पर हैं जबकि मार्गन स्टैनली वेल्थ मैनेजमेंट के राजू पाठक 184वें स्थान पर हैं.
फोर्ब्स की इस सूची में 200 सलाहकार शामिल हैं जो सामूहिक रूप से 675 अरब डालर का प्रबंधन करते हैं जिनके ग्राहकों में सिलिकॉन वैली के अरबपतियों से लेकर वाल स्ट्रीट की मशहूर हस्तियां और छोटे कारोबारी तथा परिसंपत्तियां तक शामिल हैं.
ज्यादातर संपत्ति कड़ी मेहनत, बेहतरीन कारोबारी फैसलों या सोच-समझकर किए गए निवेश से हासिल होती है. लेकिन एक बार पैसा बन जाए तो इसे दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाना सबसे बड़ा लक्ष्य हो जाता है. यहीं संपत्ति सलाहकारों की जरूरत होती है.
0 comments:
Post a Comment