ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 4 से 6 दिसम्बर 2015 के मध्य चम्बल सफारी लॉज (जरार, बाह), आगरा में देश के सबसे बड़े ’’बर्ड फेस्टिबल’’ का आयोजन किया गया.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस बर्ड फेस्टिबल में 5 दिसम्बर को शामिल हुए.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस बर्ड फेस्टिबल में 5 दिसम्बर को शामिल हुए.
फेस्टिवल में राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पक्षी विशेषज्ञों ने भाग लिया और प्रदेश में पाये जाने वाले पक्षियों पर मन्थन किया. सम्मेलन के दौरान देश विदेश के पक्षी विशेषज्ञ सहित दुनिया के प्रख्यात पक्षी विशेषज्ञ डा0 पामेला रेसमुसेन, डा0 परअल्स्ट्राम, डा0 मार्टिन केल्से, क्र्रेग जोन्स, डा0 धनन्जय मोहन, डा0 असद रहमानी, बिक्रम ग्रेवाल, निखिल देवसार आदि ने भाग लिया.
फेस्टिवल के दौरान 25 से 40 विदेशी डेलीगेट्स तथा 50 से 200 भारतीय पक्षी प्रेंमी चम्बल सफारी पहुंचें और इच्छुक पर्यटकों को भी इस बर्ड फेस्टिवल का भ्रमण कराने की व्यवस्था की गई.
विदित हो पृथ्वी पर कुछ ही जगह ऐसी हैं जहां बहुत सारी विचित्र एवं आकर्षक पक्षियों की प्रजातियॉं पाई जाती हैं इनमें उत्तर प्रदेश सबसे खास है. इस क्रम में चम्बल सफारी लॉज एक विशिष्ट स्थान है.
इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 14 देशों के 25 विदेशी एवं 50 भारतीय पक्षियों का अवलोकन, (बर्ड वाचिंग) करने हेतु राष्ट्रीय चम्बल वन्य जीव विहार का भ्रमण किया गया. बर्ड फेस्टिवल में प्रदेश सरकार तथा बर्ड लाइफ़ इंटरनेशल के पक्षी वौज्ञानिक टीम अपिल्त्न एवं जिम लॉरेन्स के बीच प्रदेश में पक्षी संरक्षण हेतु सहमती पत्र पर हस्ताक्षर किए गए.
0 comments:
Post a Comment