रोहित शर्मा प्रो रेस्लिंग लीग में यूपी वरियर्स के सह–मालिक बनें-(11-DEC-2015) C.A

| Friday, December 11, 2015

9 दिसंबर 2015 को भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा प्रो रेस्लिंग लीग की टीम यूपी वारियर्स के सह–मालिक बन गए. इस टीम में सुशील कुमार और जोगिन्दर कुमार जैसे भारतीय पहलवान शामिल हैं.
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के बाद शर्मा प्रो रेस्लिंग लीग में किसी टीम के सह– मालिक बनने वाले दूसरे सबसे बड़ा नाम हैं. 
इसके साथ ही शर्मा फ्रेंचाइजी– आधारित लीग से जुड़ने वाले सचिन तेंदुलकर, महेन्द्र सिंह धौनी और विराट कोहली जैसे क्रिकेटरों की कतार में शामिल हो गए. 
प्रो रेस्लिंग लीग
प्रो रेस्लिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) प्रोस्पोर्टिफाई और भारतीय कुश्ती महासंघ की पहल है. यह अब तक की सबसे अमीर कुश्ती प्रतियोगिता है.
छह– शहरों की फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता 10 दिसंबर 2015 से नई दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में शुरु होगी. प्रतियोगिता का सेमीफाइनल 25 और 26 दिसंबर 2015 को और फाइनल 27 दिसंबर 2015 को खेला जाएगा. प्रत्येक टीम में 9 खिलाड़ी होंगे– 5 भारतीय और 4 विदेशी ( 5 पुरुष, 4 महिलाएं). लीग की छह टीमें इस प्रकार हैं–
• मंगलायतन यूनिवर्सिटी दिल्ली वीर 
• यूपी वरियर्स 
• हरियाणा हैमर्स 
• पंजाब रॉयल्स 
• रेवांता मुंबई गरुड़ 
• बेंगलुरु योद्धा

0 comments:

Post a Comment