अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ ने टायसन फ्यूरी से विश्व आईबीफ खिताब वापस लिया-(11-DEC-2015) C.A

| Friday, December 11, 2015

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबीफ) ने ब्रिटिश हैवीवेट मुक्केबाजी चैम्पियन टायसन फ्यूरी से विश्व आईबीफ खिताब वापस लेने की 9 दिसंबर 2015 को घोषणा की. आईबीफ ने टायसन फ्यूरी से विश्व खिताब जीतने के दो हफ्ते से भी कम समय में इसे वापिस लेने की घोषणा की. फ्यूरी ने 28 नवंबर 2015 को व्लादीमिर क्लिश्को को अंकों के आधार पर हरा कर यह ख़िताब हासिल किया था.
संबंधित रिपोर्ट के अनुसार, टायसन फ्यूरी 8 दिसंबर 2015 को को व्याचेस्लाव के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ के अनिवार्य मुकाबले में उतरना था लेकिन उसने क्लिश्को के खिलाफ दोबारा मैच खेलना पसंद किया. जिसपर आईबीएफ चैम्पियनशिप्स के चेयरमैन लिंडसे टकर ने उनसे आईबीएफ खिताब वापस लेने की घोषणा की.

0 comments:

Post a Comment