इंडिया दिस वीक: 24 अगस्त-30 अगस्त 2015-(01-SEP-2015) C.A

| Tuesday, September 1, 2015
24 अगस्त-30 अगस्त 2015 के मध्य भारत के अन्दर विभिन्न क्षेत्रों में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाओं का तिथिवार वर्णन किया गया है.

24 अगस्त 2015
• भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त 
• केंद्र सरकार ने सम्राट अशोक पर डाक टिकट जारी किया 
• अदानी समूह ने छत्तीसगढ़ में 25 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की 
• सेबी ने कमोडिटी मार्केट के लिए नए नियम को मंजूरी दी 
• वरिष्ठ पत्रकार प्रणब कुमार बोराह का निधन 
• आन्ध्र प्रदेश सरकार द्वारा टाटा ट्रस्ट के साथ 264 गांवों के समग्र विकास हेतु समझौते पर हस्ताक्षर 
• भारत और नेपाल ने पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति हेतु पाइपलाइन के निर्माण के लिए समझौता किया 
• वाइस एडमिरल ए आर कर्वे ने नौसेना मुख्यालय में कार्मिक प्रमुख का पदभार संभाला 
• भारतीय खेल प्राधिकरण ने स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन आरंभ की 
• नीति आयोग ने भूमि पट्टे से संबंधित कानूनी मसौदा तैयार करने हेतु विशेषज्ञ समूह गठित करने की घोषणा की 
• गिरीश साहनी ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के महानिदेशक का कार्यभार संभाला 
• भारत और मिस्र ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए 
• भारतीय सेना ने जैसलमेर युद्ध संग्रहालय का उद्घाटन किया 
• हिंडन नदी में प्रदूषण फ़ैलाने पर 20000 रुपये जुर्माने का निर्देश: एनजीटी 
• वनों का भविष्य: उष्णकटिबंधीय वनों की कटाई से उत्सर्जन नामक अध्ययन रिपोर्ट जारी की गयी 
• भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को उसके देश में 5 साल बाद हराया 
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी गाइदिन्ल्यू के जन्मशताब्दी समारोह का शुभारंभ किया 

25 अगस्त 2015
• जनगणना 2011: केंद्र सरकार ने धर्म आधारित जनगणना के आंकड़े जारी किये 
• राजस्थान सरकार ने आरोग्य राजस्थान अभियान को स्वीकृति प्रदान की 
• अनंत पद्मनाभन हार्पर भारत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त 

26 अगस्त  2015
• द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए भारत और सेशेल्स ने पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए 
• नीरजा माथुर ने गोवा और संघ शासित प्रदेशों के जेईआरसी के सदस्य का पदभार संभाला
• राजीव मंगला स्नैपडील के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) नियुक्त 
• ओमान के साथ नागरिक और वाणिज्यिक मामलों में केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी 
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और अफगानिस्तान के बीच समझौता करने को मंजूरी दी 
• सानिया मिर्ज़ा को खेल रत्न दिए जाने पर उच्च न्यायालय द्वारा खेल मंत्रालय को नोटिस जारी 
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मध्यस्थता और समझौता विधेयक, 2015 को मंजूरी दी 
• केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 7वें वेतन आयोग के कार्यकाल में 4 महीने के विस्तार को मंजूरी 
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की केंद्रीय सूची में संशोधनों को मंजूरी दी

27 अगस्त 2015

• त्रिपुरा द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू करने का निर्णय 
• एनटीपीसी ने एक दिन में सर्वाधिक बिजली पैदा करने का रिकॉर्ड बनाया 
• डॉ कंदाकतला मनोहर निजाम आयुर्विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस) के निदेशक नियुक्त
• भारतीय विधि आयोग ने बाल विकास और कानूनी हकों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की 
• केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी के लिए चयनित शहरों की घोषणा की 
• केंद्र सरकार ने कैम्पा कोष में प्रतिपूरक उगाही उपार्जित करने के लिए ई-भुगतान मॉड्यूल का शुभारंभ किया 
• इसरो ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से संचार उपग्रह जीसैट-6 का ‘जीएसएलवी-डी 6 यान से सफल प्रक्षेपण किया 
• सेशल्स गणराज्य के राष्ट्रपति जेम्स एलिक्स मिशेल भारत की राजकीय यात्रा की 

28 अगस्त 2015

• ओणम पर्व केरल में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया 

29 अगस्त 2015
• भारतीय महिला हॉकी टीम ने 36 वर्ष बाद ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया 
• अनिल गोदारा ने कैडेट कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता 
• सानिया मिर्जा को मिला 'खेल रत्न' पुरस्कार 
• राष्ट्रीय खेल दिवस’ 29 अगस्त को देशभर में मनाया गया 
• भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के पर्वतारोही जोत सिंह को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2014-15 से सम्मानित किया गया 
• आम आदमी पार्टी ने अपने दो सांसदों को निलंबित किया 

30 अगस्त 2015

• केंद्र सरकार ने नए रसोई गैस कनेक्शन की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सहज योजना शुरु की 
• प्रगतिशील कन्नड़ लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता एमएम कलबर्गी की हत्या

0 comments:

Post a Comment