एयर मार्शल एसबी देव एवीएसएम वीएम वीएसएम ने 1 सितम्बर 2015 को पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का कार्यभार संभाला.
15 जून 1979 को लड़ाकू वर्ग में कमीशन हुए एयर मार्शल एसबी देव को 4 हजार घंटे से अधिक की कार्रवाई तथा सैन्य प्रशिक्षण उड़ान का अनुभव है. उन्होंने अपने सेवा काल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली है.
एयर मार्शल एसबी देव फाईटर कमबैट लीडर, ए2 क्वालिफाइड इंस्ट्रक्टर तथा टीएसीडीई में डायरेक्टिंग स्टाफ रहे हैं. वह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन के विद्यार्थी रहे हैं.
एयर मार्शल एसबी देव एवीएसएम वीएम वीएसएम अग्रिम पंक्ति के बेस के मुख्य ऑपरेशन अधिकारी थे और उन्होंने जोधपुर वायुसेना स्टे्शन का कमान संभाला. पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिग इन चीफ का पदभार संभालने से पहले वह वायुसेना मुख्यालय में महानिदेशक एयर ऑपरेशन तथा पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रहे.
एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ को पश्चिमी वायु कमान के मुख्यालय के समक्ष रस्मी सम्मान गारद प्रस्तुत किया गया.
0 comments:
Post a Comment