देश के दूसरे सखी केन्द्र का हरियाणा में शुरुआत-(02-SEP-2015) C.A

| Wednesday, September 2, 2015
देश के दूसरे ‘वन स्टॉप सेंटर फार वीमेन’ (सखी) का करनाल (हरियाणा) में 31 अगस्त 2015 को शुभारंभ हुआ. हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने इसका शुभारंभ किया.
केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई बेटी बचाओ स्कीम के तहत खोले गए ‘वन स्टॉप सेंटर फार वीमेन’ (सखी) सेंटर में हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सहायता दी जाएगी. इससे पहले छत्तीसगढ़ में इस तरह का सखी केन्द्र चलाया जा रहा है. केन्द्र में यौन उत्पीड़न, मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक स्तर या फिर अन्य कारणों से प्रभावित महिलाओं को भी सहायता दी जाएगी.
वन स्टॉप सेंटर की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पीडि़त महिलाओं और जरूरतमंद किशोरियों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं देना शामिल है. इनमें चिकित्सा, सुरक्षा, पुलिस सहायता के अलावा कानूनी सलाह और सही परामर्श दिया जाना भी शामिल हैं. 

इस सेंटर में केन्द्र प्रबंधक,कम्प्यूटर ऑपरेटर,पुलिस सुविधा,केस वर्कर,चिकित्सा स्टाफ,रसोईघर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. वन स्टॉफ सेंटर की इंचार्ज सेंटर प्रशासक होगी. इनके रहने की व्यवस्था केन्द्र के पास ही होगी. केन्द्र में पीडि़त महिलाओं को पुलिस सहायता, मेडिकल, कांउसलिंग, सुरक्षा जैसी सुविधाएं मुहैया करायी जायेगी। इसके लिये संबंधित विभाग से सम्पर्क स्थापित करना होगा. सेवायें सेंटर प्रशासक द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी. इस केन्द्र में केस वर्कर भी होगी,जो कि पीडि़तों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सेंटर प्रशासक की सहायता करेगी.
विदित हो कि केंद्र सरकार द्वारा स्थापित निर्भया फंड के माध्यम से ‘सखी’ सेंटरों को चलाने में मदद की जा रही है.

0 comments:

Post a Comment