अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने सबाइन लिसिकी को हराकर अपनी 700वीं जीत दर्ज की-(03-APR-2015) C.A

| Friday, April 3, 2015

अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने 2 अप्रैल 2015 को सबाइन लिसिकी को हराकर अपनी 700वीं जीत दर्ज की. सात बार की विश्व चैंपियन सेरेना विलियम्स ने मियामी ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश करने के साथ ही डब्ल्यूटीए सर्किट पर अपने करियर की 700वीं जीत दर्ज की.
सेरेना ने सबाइन लिसिकी को 7-6, 1-6, 6-3 से हराया. यह इस टूर्नमेंट में उनकी लगातार 16वीं जीत थी. अब उनका सामना दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिमोना हालेप से होगा, जिन्होंने अमेरिका की गैर वरीय स्लोएने स्टीफेंस को 6-1, 7-5 से हराया. 

दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी आंद्रिया पेत्कोविच दूसरे सेमीफाइनल में कार्ला सुआरेज नवारो से खेलेंगी. पुरुष वर्ग में दो बार के चैंपियन एंडी मरे ने गैर वरीय डोमिनिक थियेम को 3-6, 6-4, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

0 comments:

Post a Comment