विश्व की नंबर एक टेनिस
खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने मियामी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट 2015
का खिताब 6 अप्रैल 2015 को
जीता. सेरेना विलियम्स ने आठवीं बार यह खिताब जीता. फाइनल मुकाबले में सेरेना
विलियम्स ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नैवरो को सीधे सेटो में 6-2, 6-0 से पराजित किया.
इससे पहले सेरेना विलियम्स ने मियामी ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल
में जर्मनी की सबाइन लिसिकी को हरा कर डब्ल्यूटीए सर्ट पर अपने कैरियर की 700वीं जीत दर्ज की.
अमेरिका की 33 वर्षीय सेरेना ने लगातार तीसरे वर्ष
मियामी टूर्नामेंट का खिताब जीता है. वह इससे पहले वर्ष 2002 से 2004 तक लगातार तीन और फिर वर्ष 2007 और वर्ष 2008 में लगातार दो बार यह खिताब जीत चुकी हैं.
सेरेना का यह वर्ष 2014-15 सत्र का दूसरा
खिताब है, इससे पहले उन्होंने 19 सिंतबर
2014 को ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब हासिल किया था.
सेरेना विलियम्स से संबंधित मुख्य तथ्य:
• जन्म 26 सितम्बर 1981 में अमेरिका में
• 6 बार विश्व नम्बर वन महिला एकल विजेता घोषित
• ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला एकल विजेता घोषित वर्ष 2003, 2005, 2007, 2009, 2010, 2015 में
• फ्रेंच ओपन महिला एकल विजेता घोषित वर्ष 2002, 2013 में
• विंबलडन महिला एकल विजेता घोषित वर्ष 2002, 2003, 2009, 2010, 2012 में
• यूएस ओपन महिला एकल विजेता घोषित वर्ष 1999, 2002, 2008, 2012, 2013, 2014 में

0 comments:
Post a Comment