पश्चिमी प्रशांत महासागर
में ‘कामचातका प्रायद्वीप’ के समीप (ओखोतस्क) 1 अप्रैल 2015 को रूस के एक जहाज डूबने से 54 लोगों की मृत्यु हो
गई. जहाज में 132 लोग सवार थे, जिसमें
से 63 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया.
रुसी पोत पर 78 रूसी और म्यांमार के 40 लोग सवार थे. जहाज में सवार यात्रियों में 54 विदेशी
नागरिक थे जो यूक्रेन, लिथुआनिया तथा वनुआतु के थे. जहाज में
छेद हो जाने से उसमें पानी भरने लगा और जहाज 15 मिनट में डूब
गया. यह एक मछली पकड़ने वाला फ्रीजर पोत था, जो कि रूस के
फार ईस्ट में ओखोतस्क के समुद्र में डूब गया.
0 comments:
Post a Comment