मिस्र की एकेडमी ऑफ आर्ट्स ने भारतीय फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया-(03-APR-2015) C.A

| Friday, April 3, 2015

मिस्र की एकेडमी ऑफ आर्ट्स ने 1 अप्रैल 2015 को भारतीय फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया. गीजा के सैयद डारविश हॉल में आयोजित समारोह के दौरान अमिताभ बच्चन को यह सम्मान दिया गया. एकेडमी ने उन्हें सिनेमा क्षेत्र में योगदान के लिए यह सम्मान दिया.
मिस्र की एकेडमी ऑफ आर्ट्स के अनुसार यह पहला मौका है जब इस इंस्टीट्यूट ने किसी अंतरराष्ट्रीय कलाकार को डॉक्टरेट की उपाधि दी.
विदित हो कि अमिताभ बच्चन मिस्र की राजधानी काहिरा में 'इंडिया बाइ द नील' फिल्मोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे थे. 30 मार्च 2015 से 17 अप्रैल 2015 तक चलने वाला 'इंडिया बाइ द नील' का आयोजन भारतीय दूतावास, मिस्र के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के साथ ही काहिरा ओपेरा हाउस के साथ मिलकर कर रहा है.

0 comments:

Post a Comment