अंतरराष्ट्रीय हिंदी कांफ्रेंस-2105 को न्यूजर्सी में आयोजित करने का निर्णय-(05-JAN-2014) C.A

| Monday, January 5, 2015
अंतरराष्ट्रीय हिंदी कांफ्रेंस-2105 को अमेरिका के न्यूजर्सी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. आयोजकों ने इसकी घोषणा 4 जनवरी 2015 को की. वर्ष 2015 के अंतरराष्ट्रीय हिंदी कांफ्रेंस का विषय-हिंदी की दुनिया का विस्तार: संभावनाएं और चुनौतियां’ (Expanding World of Hindi: Possibilities and Challenges) रखा गया.

अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन हिन्दी भाषा का एक बड़ा सम्मेलन है, जिसमें विश्व भर से हिन्दी विद्वान, साहित्यकार, पत्रकार, भाषा विज्ञानी, विषय विशेषज्ञ तथा हिन्दी प्रेमी एकत्रित होते हैं.

इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की राष्ट्रभाषा के प्रति जागरुकता पैदा करना एवं समय-समय पर हिन्दी की विकास यात्रा का आकलन करना है.

अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन की शुरुआत लेखक व पाठक दोनों के स्तर पर हिन्दी साहित्य के प्रति सरोकारों को और दृढ़ करने, जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में हिन्दी के प्रयोग को प्रोत्साहन देने तथा हिन्दी के प्रति प्रवासी भारतीयों के भावुकतापूर्ण व महत्त्वपूर्ण रिश्तों को और अधिक गहराई व मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी.

0 comments:

Post a Comment