किरण भाई वडोडरिया को 2 जनवरी 2015
को वर्ष 2014-15 के लिए इंडियन न्यूजपेपर
सोसाइटी (आईएनएस) का अध्यक्ष चुना गया. वह गुजराती समाचार पत्र संभाव मेट्रो के
अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक हैं. वह द स्टेट्समैन के रवींद्र कुमार का स्थान लेंगे.
आईएनएस की 75वीं
वार्षिक आम बैठक में अध्यक्ष और अन्य पदों हेतु नामों का चयन किया गया. गृहलक्ष्मी
के पीवी चंद्रन को आईएनएस का ‘‘डिप्टी प्रेसिडेंट’’ चुना गया जबकि राष्ट्रदूत के सोमेश शर्मा को संगठन के 75वीं वार्षिक आम बैठक में उपाध्यक्ष चुना गया. इकोनोमिक टाइम्स के मोहित
जैन को कोषाध्यक्ष और वी शंकरण को महासचिव चुना गया.
संगठन की 41 सदस्यीय
कार्यकारी समिति में महेंद्र मोहन गुप्त (दैनिक जागरण), संजय
गुप्त (दैनिक जागरण), विजय कुमार चोपड़ा (पंजाब केसरी),
विवेक गोयनका (द इंडियन एक्सप्रेस, मुंबई),
आर. लक्ष्मीपति (दिनामलार) और जयंत मैमन मैथ्यू (मलयाला मनोरमा)
शामिल हैं.
इनके अतिरिक्त कार्यकारी समिति के सदस्यों में नरेश मोहन
(संडे स्टेट्समैन), एमपी वीरेंद्र कुमार (मातृभूमि), होरमुसजी एन. कामा (बांबे समाचार वीकली), केएन तिलक
कुमार (डेक्कन हेराल्ड एवं प्रजावाणी) और रवींद्र कुमार (द स्टेट्समैन) शामिल हैं.
आईएनएस के बारे में
आईएनएस को वर्ष 1939 में स्थापित किया गया था. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है. इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) भारतीय प्रेस के केंद्रीय संगठन के रूप में कार्य करता है. यह भारत में समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के संचलन के आंकड़ों के सत्यापन का एक स्वतंत्र निकाय है. यह संगठन भारत में प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने में प्रमुख भूमिका निभाता है.

0 comments:
Post a Comment