31 दिसंबर 2014 को बेजी कैड एस्सबेसी ने ट्यूनिशिया के
राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. इसके साथ ही वे वर्ष 1956 में
फ्रांस से आजादी हासिल करने के बाद ट्यूनिशिया के पहले स्वतंत्र निर्वाचित नेता बन
गए. एस्सबेसी ने ट्यूनिशियाई क्रांति के बाद से ट्यूनिशिया के अंतरिम राष्ट्रपति
के रूप में काम कर रहे मोनकेफ मार्जूकि के खिलाफ 55.68 फीसदी
वोट हासिल कर राष्ट्रपति चुनाव जीता है.
अक्टूबर 2014 मे हुए चुनावों
में, उनकी निड्डा टोयून्स पार्टी ने सर्वाधिक सीटें जीतीं और
ट्यूनिशिया में गठबंधन की सरकार का गठन किया था. अंतरिम प्रधानमंत्री मेहंदी
जोम्मा नई सरकार में प्रधानमंत्री बने रहेंगे
बेजी कैड एस्सबेसी
·
88 वर्षीय एस्सबेसी
वकील और राजनीतिज्ञ हैं. इन्होंने पेरिस से कानून की पढ़ाई की है.
·
वे राष्ट्रपति जीने अल– अबिदीनी बेन अलि के कार्यकाल में संसद के अध्यक्ष थे.
·
वे 1957 में स्वतंत्रता
के बाद ट्यूनिशिया के पहले राष्ट्रपति हबीब बोरगुबिया के कार्यकाल में विदेश
मंत्री रहे.
·
जैस्मीन क्रांति के बाद उन्होंने 2011 में अंतरिम प्रधानंमंत्री के रूप में काम किया.
·
वे 2014 में बनी
धर्मनिरपेक्ष निड्डा टोयून्स पार्टी के संस्थापक थे.
0 comments:
Post a Comment