हॉलीवुड अभिनेत्री लुइस रेनर का लंदन में स्थित घर में 30 दिसंबर 2014 को निमोनिया के कारण 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
रेनर पहली अभिनेत्री थीं, जिन्होंने
लगातार दो ऑस्कर अवार्ड जीते. उन्होंने द ग्रेट जीगफेल्ड (1936) व द गुड अर्थ (1937) फिल्मों के लिए ऑस्कर अवार्ड
जीते. हॉलीवुड में आने से पहले, 12 जनवरी 1910 में जन्मीं रेनर जर्मन और आस्टेलियाई फिल्मों में नजर आईं. इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में पहली भूमिका विलियम पॉवेल के साथ वर्ष 1935
में आई फिल्म एस्केप में निभाई.
रेनर के अलावा, लगातार
दो अवार्ड जीतने वालों में अकादमी अवार्ड के इतिहास में सिर्फ चार कलाकारों का नाम
शामिल है. दो बार लगातार ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले चार अन्य अभिनेता स्पेंसर ट्रैसी,
कैथरीन हैपबर्न, जेसन रोबाड्र्स और टॉम हैंक
हैं. रेनर के बाद दो बार लगातार ऑस्कर अवार्ड जीतने वालीं एकमात्र अभिनेत्री
कैथरीन हेपबर्न हैं. हेपबर्न ने दो फिल्में गेस हूज कमिंग टू डिनर (1967) और लॉयन इन विंटर (1968) के लिए ऑस्कर अवार्ड
जीते.
0 comments:
Post a Comment