प्रसिद्ध गिटार वादक डिक वैगनर का 71 वर्ष की आयु में निधन-(04-AUG-2014) C.A

| Monday, August 4, 2014
एलिस कूपर के प्रसिद्ध रॉक गिटारवादक डिक वैगनर का एरिज़ोना में स्कॉटडेल हेल्थकेयर मेडिकल सेंटर में 30 जुलाई 2014 को 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
वह दो सप्ताह से श्वांस संबंधी बीमारी का सामना कर रहे थे. वह एक गीतकार और लेखक भी थे.
डिक वैगनर के बारे में
·       डिक वैगनर को पीटर गैब्रियल, लो रीड, एरोस्मिथ और किस्स जैसे बैंडों में गिटारवादक के रूप में जाना जाता हैं.
·       वर्ष 2004 में वह एरिजोना चले गये और फाउंटेन हिल्स में रहने लगे.
·       डिक वैगनर ने 1960 के दशक में डेट्रायट क्षेत्र के बोसमैन बैंड के गठन के साथ रॉक गिटारवादक के रूप में अपना कैरियर शुरू किया.
·       डिक वैगनर ओनली वोमैन ब्लीड, डिपार्टमेंट ऑफ यूथ, आई नेवर क्राई, गो टू हेल और फ्रॉम द इनसाइड जैसी कूपर की धुनों के सह गीतकार थे.
·       डिक वैगनर का जन्म आयोवा में 14 दिसंबर 1942 को हुआ था. उनका पालन-पोषण मिशिगन क्षेत्र के सेगीनाव में हुआ था.


0 comments:

Post a Comment