फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी विल्फ्रेड सोंगा ने रोजर फेडरर को पराजित कर ‘रोजर्स कप’ ख़िताब जीता-(12-AUG-2014) C.A

| Tuesday, August 12, 2014
फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी विल्फ्रेड सोंगा ने 11 अगस्त 2014 को टोरंटो में आयोजित रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में, रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) को पराजित कर रोजर्स कपट्राफी जीत ली. खिताबी मुकाबले में सोंगा ने फेडरर को 7-5, 7-6 (3) से पराजित किया.
विल्फ्रेड सोंगा का इस सत्र का यह पहला और सम्मिलित रूप से 11वां एटीपी टूर खिताब था. सोंगा ने अपने से उंची वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी पर लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए यह खिताब जीता. इससे पूर्व उन्होंने विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नोवाक जोकोविच, आठवीं वरीयता प्राप्त एंडी मर्रे और सातवीं वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव को पराजित किया था. इस जीत से सोंगा ने फेडरर के खिलाफ अपने विश्व रिकार्ड में 5-11 का सुधार किया. वर्तमान में विल्फ्रेड सोंगा को विश्व में 13वां वरीयता प्राप्त है.
विदित हो कि रोजर्स कपके युगल खिताबी मुकाबले में ब्रुनो सोरेस और एलेक्जैंडर पेया की जोड़ी ने इवान डोडिग और मार्सेलो मेलूफ की जोड़ी को 6-4, 6-3 से हराकर खिताब जीता.


0 comments:

Post a Comment