दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में 6.5 रिक्टर तीव्रता का भूकंप-(04-AUG-2014) C.A

| Monday, August 4, 2014
दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में 3 जुलाई 2014 को शाम 4.30 बजे (भारतीय समयानुसार) भूकंप आया, जिसमें 380 से अधिक लोग मारे गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई. भूकंप का केंद्र युन्नान प्रांत की लुडियान काउंटी के लांगताउशन शहर में जमीन से 1.6 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.
विदित हो कि युन्नान प्रांत में आए इस भूकंप से कम से कम 1881 लोग घायल हुए एवं सैकड़ों लोग लापता हैं. भूकंप से करीब 980000 लोग प्रभावित हुए. भूकंप के कारण करीब 12000 घर पूरी तरह नष्ट हो गए. पिछले 14 वर्ष में चीन के इस प्रांत में आया यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था. वर्ष 1970 में इस प्रांत में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी.


0 comments:

Post a Comment