पनामा के राष्ट्रपति चुनाव में पनामिस्ता पार्टी के उम्मीदवार ज्यां कार्लोस वारेला को बहुमत-(07-MAY-2013) C.A

| Wednesday, May 7, 2014
पनामा के उपराष्ट्रपति एवं विपक्ष के नेता ज्यां कार्लोस वारेला को देश का राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया. उनके निर्वाचन की घोषणा 5 मई 2014 को की गई.  ज्यां कार्लोस वारेला को देश के राष्ट्रपति पद की शपथ 1 जुलाई 2014 को लेनी है.
पनामिस्ता पार्टी (Panameñista Party, PP) के उम्मीदवार ज्यां कार्लोस वारेला को 39.12 फीसदी मत प्राप्त हुआ, जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व आवासीय मंत्री एवं सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक चेंज पार्टी के उम्मीदवार जोस डोमिंगो एरियास को 32.70 फीसदी मत मिले. सात प्रत्याशियों वाले इस चुनाव में राजधानी के पूर्व मेयर एवं डेमोक्रेटिक रिवोल्यूशनरी पार्टी (Democratic Revolutionary Party, PRD) के उम्मीदवार जुआन कार्लोस नेवारो 27.84 फीसदी मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जोस डोमिंगो एरियास को देश के राष्ट्रपति रिकार्डो मार्टिनेली का समर्थन प्राप्त था.

चुनाव के पूर्व ज्यां कार्लोस वारेला देश के उपराष्ट्रपति और रिकार्डो मार्तिनेली राष्ट्रपति रहे.
 
वर्ष 1989 में अमेरिका द्वारा मैनुअल नोरीगा को हटाए जाने के बाद से पनामा के राष्ट्रपति चुनावों में कभी भी कोई पार्टी लगातार दूसरी बार नहीं चुनी गई है.

पनामा 
पनामा (पनामा गणतंत्र) मध्य अमेरिका का सबसे दक्षिणतम देश है. पनामा की राजधानी का नाम पनामा नगर है. वर्ष 2010 की जनगणना के अनुसार पनामा की जनसंख्या  3405813 थी और इसका क्षेत्रफल 75517 वर्ग किमी है.

 पनामा भूडमरु पर स्थित है जो उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के दो महाद्वीपों को जोड़ता है. इसके उत्तरपश्चिम में कोस्टा रीका, दक्षिणपूर्व में कोलम्बिया, दक्षिण में प्रशांत महासागर और पूर्व में कैरिबियाई समुद्र है जो अंध महासागर का एक भाग है.


0 comments:

Post a Comment