सीरिया मामले में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत लखदर ब्राहिमी ने 14 मई 2014 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. ब्राहिमी ने
अपना इस्तीफा संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को सौंपा, जिसे
स्वीकार कर लिया गया. ब्राहिमी 31 मई 2014 को अपना पद छोड़ देंगे.
इस्तीफा का कारण
ब्राहिमी ने अपने पद से इस्तीफा सीरिया के आतंरिक रूप से बिगड़े हालात के कारण दिया.
विदित हो कि सीरिया मामले में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत लखदर ब्राहिमी को 17 अगस्त 2012 को संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान ने नियुक्त किया था.
सीरिया से संबंधित मुख्य तथ्य
ब्राहिमी ने अपने पद से इस्तीफा सीरिया के आतंरिक रूप से बिगड़े हालात के कारण दिया.
विदित हो कि सीरिया मामले में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत लखदर ब्राहिमी को 17 अगस्त 2012 को संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान ने नियुक्त किया था.
सीरिया से संबंधित मुख्य तथ्य
सीरिया दक्षिण-पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है. इसके
पश्चिम में लेबनॉन तथा भूमध्यसागर, दक्षिण-पश्चिम
में इसराइल, दक्षिण में ज़ॉर्डन, पूरब
में इराक़ तथा उत्तर में तुर्की स्थित है. सीरिया की राजधानी दमिश्क है जो पूर्व
में ‘उमय्यद ख़िलाफ़त’ तथा ‘मामलुक साम्राज्य’ की राजधानी रह चुका है.
सीरिया अप्रैल 1946 में फ़्रांसिसी शासन से स्वतंत्र हुआ. फ्रांस से स्वाधीनता मिलने के बाद यहां के शासन में बाथ पार्टी का प्रभुत्व रहा. वर्ष 1963 से यहां आपातकाल लागू है, जिसके कारण वर्ष 1970 के बाद से यहां के शासक असद परिवार के लोग होते रहे हैं. वर्तमान में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद है.
सीरिया में वर्ष 2011 के बाद से ही राष्ट्रपति बशर अल असद और उनके विद्रोहियों के बीच सत्ता संघर्ष चल रहा है. जिसमे जान-माल का काफी नुकसान हुआ. इस सत्ता-संघर्ष के दौरान 21 अगस्त 2014 को सेना ने दमिश्क के निकट विद्रोहियों पर रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया जिनसे 1300 से ज्यादा आम नागरिक मारे गए. इनमें से अधिकतर बच्चे और महिलाएं थीं. इस घटना के बाद से यहां लगातार गृहयुद्ध की स्थिति बनी हुई है.
0 comments:
Post a Comment