ग्रांट फ्लावर पाकिस्तान क्रिकेट के बल्लेबाजी कोच नियुक्त-(17-MAY-2014) C.A

| Saturday, May 17, 2014
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने जिंबाब्वे के पूर्व क्रिकेटर ग्रांट फ्लावर को 15 मई 2014 को पाकिस्तान का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया. ग्रांट 1 अगस्त 2014 को अपना कार्यभार संभालेंगे.
पीसीबी के अनुसार ग्रांट फ्लावर को पाकिस्तान क्रिकेट की कोचिंग समितिकी सिफारिश पर अगले दो वर्ष हेतु टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया. 

विदित हो कि पाकिस्तान क्रिकेट की कोचिंग समितिमें इंतिखाब आलम, मोइन खान और हारुन रशीद शामिल हैं. 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से संबंधित मुख्य तथ्य 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की स्थापना वर्ष 1948 में हुई थी. इसे वर्ष 1952 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) से मान्यता प्राप्त हुई. पीसीबी का मुख्यालय लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में है. वर्तमान में पीसीबी के अध्यक्ष नजम सेठीएवं मुख्य कोच वकार यूनुसहै.


0 comments:

Post a Comment